{"_id":"6831d906563f03731c0b50de","slug":"daughter-disappeared-with-relative-who-came-home-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर आए रिश्तेदार ने किया ऐसा कांड...बेटी ने भी दिया साथ, परिवार के उड़ गए होश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर आए रिश्तेदार ने किया ऐसा कांड...बेटी ने भी दिया साथ, परिवार के उड़ गए होश; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 24 May 2025 08:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 24 May 2025 08:05 PM IST
सार
घर आए रिश्तेदार के साथ बेटी गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले में पिता ने आरोपी युवक और उसके भाई पर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
girl (demo pic)
- फोटो : freepik
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में घर आए रिश्तेदार के साथ युवती घर के आभूषण व नकदी लेकर लापता हो गई। युवती के पिता ने रिश्तेदार युवक व उसके भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार को उसका रिश्तेदार अर्जुन निवासी कुडौल थाना डौकी आगरा आया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब परिजन अपने कामकाज में व्यस्त थे। इसी बीच उनकी पुत्री लापता हो गई। परिजन ने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, किंतु कहीं सुराग नहीं लगा।

जानकारी करने पर पता लगा कि युवती घर आए रिश्तेदार के साथ चली गई है। युवती के पिता ने आरोपी युवक के भाई राजेश उर्फ भिंडो को अपनी पुत्री व आरोपी अर्जुन की जानकारी दी तो वह उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री अपने साथ घर में रखे एक जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी व 50 हजार रुपये साथ ले गई है। युवती के पिता ने आरोपी युवक व उसके भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती व आरोपी अर्जुन व उसके भाई राजेश की तलाश जारी है।