फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dairy operator going to deliver ordered cheese dies in road accident

Firozabad News: ऑर्डर का पनीर देने जा रहे डेयरी संचालक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 13 Mar 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 13 Mar 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator going to deliver ordered cheese dies in road accident
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पनीर देने उसायनी जा रहे दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डेयरी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। गांव मोहम्मदपुर नवादा निवासी अभिषेक (20) डेयरी चलाता था। वह पनीर, दूध और दही शादी पार्टियों में ऑर्डर पर देता था। बुधवार को वह अपने साथी हरीश के साथ बाइक द्वारा ऑर्डर का पनीर देने के लिए उसायनी जा रहा था। तभी सांती के पास बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। अभिषेक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed