फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural , ganesh chaturthi

गणेश महोत्सव की धूम, घर-घर और पांडालों में विराजे गणपति बप्पा

Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
cultural , ganesh chaturthi
गणेश शोभायात्रा में मुख्यरथ के साथ चलते समिति के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गणेश चतुर्थी का श्रीगणेश होते ही सोमवार को शहर से लेकर देहात तक आस्था और भक्ति की धूम रही। विधि विधान के साथ जगह-जगह प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना की गई। भव्यता के साथ गणेश उत्सव मनाया गया और गणेश पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। गणेश शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन

विभव नगर गणेश महोत्सव समिति की ओर से क्लब चौराहे से गणेश शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत संतोष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन

शोभायात्रा जलेसर रोड होते हुए सिद्धि विनायक कॉम्पलेक्स स्थित गणेश पंडाल पहुुंचकर समाप्त हो गई। यहां विधि विधान के साथ गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने नृत्य करतीं चल रहीं थीं। इस दौरान हरिवंश शर्मा, मुकेश राजौरिया, सुनील पचौरी, विनोद चतुर्वेदी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहन मार्केट मित्र मंडल की ओर से गणेशजी की भव्य स्थापना शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा गणेश प्रिंटर्स दुर्गानगर से प्रारंभ होकर बड़े हनुमान मंदिर, हनुमान रोड, डाकखाना चौराहा होते हुए आयोजन स्थल सोहन मार्केट कोटला रोड पर पहुंच कर समाप्त हो गई। यहां विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान जीके शर्मा, नवीन अग्रवाल, प्रकाश निधि गर्ग, धर्मेंद्र गौतम, योगेश पांडेय, अरविंद शर्मा, मंदीप गुप्ता, अरविंद त्यागी, अखिल गुप्ता अन्य लोग मौजूद रहे।
गणेश नगर समिति ने गणेश नगर में भगवान शिव के मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की। गणेश शोभायात्रा डॉ. बीसी तिवारी के आवास से शुरू हुई। गणेश शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं ने भगवान गणेश की आरती करने के साथ ही मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान अशोक मित्तल, आशीष तिवारी, विवेक गुप्ता, धु्रव जैन, राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लोहियान गली महोत्सव समिति की ओर से राजा का ताल से भगवान गणेश की शोभायात्रा की शुुरुआत की गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोहियान गली पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में प्रिंस, शिवम, राजेश, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
बोधाश्रम समिति की ओर से गोपाल आश्रम से गणेश शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बोधाश्रम स्थित गणेश पंडाल पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान विशाल, अमित, दीपू और दिलीप आदि मौजूद रहे।
सुबह से ही अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
गणेश महोत्सव को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। शहर के प्रमुख स्थानों के साथ मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर भी फोर्स तैनात किया गया था। इससे किसी तरह विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

सोशल मीडिया पर चलता रहा बधाई का संदेश
गणेश चतुर्थी को लेकर जहां शहर भर में धूम रही। वहीं एक दूसरे को बधाई देेने के साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी बधाई के संदेश पूरे दिन चलते नजर आए।
नगर निगम ने सजवाई रंगोली
गणेश चतुर्थी को लेकर नगर निगम की टीम भी सुबह से सक्रिय रही। नगर में जगह जगह रंगोली सजवाने के साथ ही चूना डलवाया गया था।
इन स्थानों पर भी विराजमान हुए गणेश जी
सोमवार को जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, नई बस्ती जैन मंदिर के समीप, खोया मंडी, छोटी छपैटी, बड़ी छपैटी, करबला, महावीर नगर, रहना, परशुराम कॉलोनी, गांधी नगर के साथ दर्जनों मोहल्लों में विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed