{"_id":"5d6eae868ebc3e01354989ba","slug":"cultural-ganesh-chaturthi-firozabad-news-agr403849165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति न होने पर पुलिस ने रोकी गणेश प्रतिमा स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति न होने पर पुलिस ने रोकी गणेश प्रतिमा स्थापना
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा की स्थापना की हेतु प्रशासन द्वारा अनुमति नही दिये जाने पर नगर मजिस्टेट से बात करते स
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए थाना पुलिस ने आयोजकों को अनुमति नहीं दी। स्थापना करने से पुलिस ने रोका तो आयोजन समिति के पदाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट कंवर पंकज से मिले।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रपुरी सुदामानगर, मोहल्ला कोटला स्थित पॉपुलर ग्लास के सामने और नया रसूलपुर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए आयोजनों की ओर से थाना पुलिस से अनुमति मांगी गई थी। लेकिन पुलिस ने न तो अनुमति दी और न ही कोई जवाब आयोजन समितियों को दिया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने गणेश स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी तो थाना पुलिस और क्षेत्रीय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और गणेश प्रतिमा स्थापित कराने से रोक दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। आयोजन समिति के पदाधिकारी जगमोहन यादव, सुबोध दिवाकर के साथ अन्य लोग एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
कोतवाल दक्षिण का कहना है कि गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए कोई अनुमति नहीं थी। इसलिए रोका गया था।
-गणेश महोत्सव समिति के कुछ पदाधिकारी मिले थे। इस मामले में सीओ सिटी को निर्देश दिए गए है कि उचित कार्रवाई करें।
कुंवर पंकज, सिटी मजिस्ट्रेट