फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

शिवालयों में बेलपत्र चढ़ाकर की पूजा-अर्चना

Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
जसराना के वनखडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार को आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया। हाथों में पूजा की थाली और जल का लोटा लेकर भक्तों की टोलियां सुबह से ही शिवालयों की ओर जाती दिखाई दी। शहर से करीब सात किलो मीटर दूर सांती स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला गंज स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कोतवाली दक्षिण के पीछे स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, नई बस्ती स्थित शिव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर के साथ कैलादेवी मंदिर स्थित शिव मंदिर पर भक्त पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ सांती स्थित शिव मंदिर पर देखने को मिली। जहां एक ओर भक्त शिव की पूजा अर्चना करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
टूंडला। नगर मेें सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने इस मौके पर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र व धतूरे आदि से शिव का पूजन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय शिवालयों पर कांवड़ियों ने गंगाजी से लाए गए गंगाजल से शिव का अभिषेक किया। इसके चलते शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन बड़े शिव समाधि मंदिर पर शिवभक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। मोहम्मदाबाद प्राचीन शिव मंदिर, भारत माता चौक स्थित शिवमंदिर, न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित यज्ञशाला मंदिर, रेलवे टीचर्स कॉलोनी स्थित शिवमंदिर पर शिव भक्तों की काफी भीड़ दिखाई दी। ग्रेनशॉप रेलवे कॉलोनी स्थित घंटेश्वर महादेव के मंदिर पर भी भारी भीड़ लगी रही। वहीं कुछ मंदिरों पर कांवड़ चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा आस्था और श्रद्धा का सैलाब
जसराना। कस्बा जसराना के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में सावन मास के तीसरे सोमवार को आस्था एवं भक्ति का सैलाब उमड़ा। वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व कलश भरे गए। कलश शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed