{"_id":"640f14a5f19a1b9d9a035f14","slug":"crowd-of-women-gathered-to-worship-maa-sheetla-mata-firozabad-news-c-25-1-89094-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मां शीतला माता का पूजन करने को उमड़ी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मां शीतला माता का पूजन करने को उमड़ी महिलाओं की भीड़
Mon, 13 Mar 2023 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 13 Mar 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
रामलीला प्रांगण स्थित मां शीतला मंदिर, बड़ी माता मंदिर के साथ रसूलपुर स्थित मंदिरों पर तड़के से दोपहर तक चली पूजा अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मां शीतला माता की पूजा अर्चना करने को मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना करने के साथ बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। बच्चों के खेल-खिलौनों की खरीददारी की। झूले एवं खेल तमाशों का आनंद लिया। लालपुर हजीरा में देर शाम तक मेले का क्रम चलता रहा।
मां शीतला के पूजा अर्चना करने एवं भोग लगाने के लिए बासी खाना यानी बसौड़ा तैयार किया जाता है। बासी पदार्थ ही देवी को नैवेद्य के रूप में अर्पित करते हैं और भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में इसे वितरित करते हैं। इस पूजन को बसौड़ा पूजन भी कहते हैं। सोमवार को तड़के चार बजे से ही महिलाएं पूजा की थाली सजाकर पूजा अर्चना करने को निकल पड़ीं। होलिका के पास पूजन करने के साथ ही मां शीतला माता के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना महिला श्रद्धालु कर रहीं थीं। परिवार को बीमारियों से बचाव के लिए मनौती मांग रहीं थीं। चौबेजी का बाग के साथ हनुमानगंज स्थित मां शीतला माता मंदिर, रामलीला प्रांगण स्थित शीतला माता मंदिर, रसूलपुर क्षेत्र में स्थित मां शीतला माता मंदिर में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुजनों की पूजा अर्चना करती दिखाई दीं।
शीतला माता बीमारियों से करतीं हैं बचाव..
होली के बाद मनाए जाने वाले शीतला माता का पूजन करने के साथ व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि माता के पूजन से चेचक, खसरा जैसे संक्रामक रोगों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालु शीतला अष्टमी के दिन माता का विधि पूर्वक पूजन करते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहे।