फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   critical booth will be secured by bsf company

बीएसएफ के हवाले रहेगी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
critical booth will be secured by bsf company
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 20 फरवरी को सुहागनगरी के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शहर से लेकर गांव तक चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दल भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में पुलिस ने भी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा को लेकर खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि बूथों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जहां 2100 से अधिक मतदान केंद्र हैं, वहीं लगभग 731 संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। इन बूथों पर बीएसएफ के साथ सिविल पुलिस के जवान भी मौजूद रहेंगे। एक बूथ पर बीएसएफ के चार से छह जवान तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास पीएसी तैनात रहेगी। वहीं वांछित और वारंटियों के साथ जिला बदर अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस मतदान के दौरान शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed