{"_id":"58cc23824f1c1b295a32ab3a","slug":"youth-shot-dead-in-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधान चुनाव की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान चुनाव की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मृत रवि का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी के चुनाव की रंजिश और गुरुवार शाम बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार सुबह फरिहा क्षेत्र के गांव लखऊआ में फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के पिता व चाचा पर भी लाठी-डंडे और धारदार हथियाराें से हमला किया। पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान के घर से काफी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। ग्रामीणों में पुलिस कार्रवाई को लेकर आक्रोश था। शव चार घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। एसएसपी और एसपी देहात के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
गांव लखऊआ निवासी रवि यादव (28) पुत्र सौराज सिंह यादव के घर के सामने गुरुवार शाम को जसराना के गांव टीकरी निवासी रविश और प्रेमचंद्र ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। दोनों लखऊआ के पूर्व प्रधान जगदीश के परिवारजनों के यहां होली मिलने आए थे। बाइक हटाने को लेकर रवि का दोनों लोगों से विवाद हो गया था। रवि के पिता सौराज ने मामले को शांत कराते हुए रवि को हाथवंत बाजार के लिए भेज दिया। प्रधानी के चुनाव के समय से पूर्व प्रधान जगदीश और सौराज सिंह के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद से यह रंजिश फिर ताजा हो गई। रिश्तेदारों की बाइक हटाना जगदीश ने अपना अपमान माना। शाम को मामला शांत हो गया।
शुक्रवार सुबह जगदीश और उसके साथी हथियारों से लैस होकर रवि के पड़ोस में निवास करने वाले एक व्यक्ति के मकान की छत पर चढ़ गए। रवि ने जैसे ही अपने कमरे का दरवाजा खोला, तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण और रवि के परिवारीजन कुछ समझ पाते इससे पूर्व आरोपियों ने रवि के चाचा राजेश और पिता सौराज पर भी धारदार हथियारों के अलावा लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि गुरुवार शाम को जब झगड़ा हुआ तब यूपी 100 को सूचना दी गई लेकिन रात तक पुलिस नहीं पहुंची। शुक्रवार को भी घटना के काफी देर बाद पुलिस आयी। वह भी मौके पर न जाकर सीधे आरोपियों के यहां पहुंची थी। ग्रामीणों की मांग थी कि यूपी 100 के सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। एसएसपी अजय कुमार, एसपी देहात विकास वैद्य, सीओ जसराना और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान जगदीश सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतक रवि के पिता सौराज सिंह यादव की तहरीर पर फरिहा पुलिस ने विपिन पुत्र नौबत सिंह, राजकिशोर पुत्र रामभरोसे, पूर्व प्रधान जगदीश उर्फ मुन्ना पुत्र भजनलाल, सूर्यकांत उर्फ श्याम सिंह पुत्र दीन दयाल निवासी लखऊआ और रविश उर्फ तारा पुत्र दलवीर सिंह, प्रेम चंद्र उर्फ गुड्डा पुत्र दलवीर सिंह निवासी टीकरी थाना जसराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रधानी को लेकर चल रही है रंजिश
गांव लखऊआ निवासी रवि के पिता सौराज और पूर्व प्रधान जगदीश के बीच प्रधानी को लेकर भी रंजिश चली आ रही है। चुनाव के दौरान रवि के पिता सौराज ने जगदीश का पक्ष न लेकर वर्तमान प्रधान हरकेश का समर्थन किया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है।
चार भाइयों में सबसे बड़ा था रवि
रवि चार भाइयों के बीच सबसे बड़ा था। वह शिकोहाबाद में पत्नी सीमा और पुत्र शुशांक के साथ रहता था। शिकोहाबाद स्थित एक प्राइवेट शिक्षण संस्था मेें अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था। होली पर गांव आया था। शेष तीन भाई राघवेंद्र, श्यामफल और जागेश्वर माता-पिता के साथ निवास करते थे।
वर्जन..
पूर्व प्रधान जगदीश के घर से तीन रायफल देशी, 20 कारतूसों और कारतूसों की बेल्ट बरामद की गई है। गुरुवार शाम विवाद की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची थी। लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी। लेकिन पीड़ित परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश था। इसलिए उन्होंने शव नहीं उठने दिया। लेकिन समझाने पर वे मान गए थे। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व प्रधान सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। शेष की तलाश जारी है।
अजय कुमार, एसएसपी, फिरोजाबाद