{"_id":"58d91aa04f1c1b477763dfbe","slug":"youth-death-due-to-hitting-the-retention-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नगला विश्नू में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर कपड़े सुखाने गए युवक की 33 केबीए लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा होते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने करंट को बंद कराने के साथ ही शव को कब्जे में लिया।
गांव कोडर निवासी वीरेंद्र कुमार का लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विशभनू नई आबादी में मकान है। इसमें झुगरुलाल की पत्नी सुदामा देवी, राजू और पवन परिवार के साथ निवास करते है। वहीं, प्रमोद कुमार अकेला किराए पर रहता है। प्रमोद एक माह पूर्व ही वीरेंद्र के मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। वह कारखाने में काम करता था। सोमवार शाम को गंगा स्नान को जाने के लिए प्रमोद सोमवार सुबह काम पर नहीं गया था। दोपहर को वह कपड़े धोकर छत पर धूप में सुखाने के लिए गया था। छत से गुजर रहे 33 केबीए लाइन के विद्युत तारों प्रमोद का सिर टकरा गया। क्योंकि 33 केबीए लाइन के तार वीरेंद्र के मकान की छत से होकर गुजर रहे हैं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छत पर पड़े प्रमोद प्रमोद के शव पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने प्रमोद के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
बेटे से मिलकर रविवार को ही गई थी मां
प्रमोद के साथ उसी मकान में रह रहे किराएदार सुदामा देवी, विमला और पूजा की मानें तो प्रमोद की मां शनिवार को उसके पास आई थी और रविवार शाम को दिल्ली के लिए निकल गई। उन्होंने प्रमोद से भी दिल्ली चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
कई मकानों की छत से गुजर रहे है 33 केबीए लाइन के तार
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो जिन स्थानों से 33 केबीए लाइन के तार गुजर रहे है। वहां पहले कोई आबादी न होने के साथ ही प्लाट थे। जब आबादी बढ़ने के साथ ही प्लाटों में मकान बनना शुरु हुए तो यह तार मकानों की छतों पर आ गए। इस कारण कई लोग दूसरी मंजिल भी नहीं बनवा सके।