फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   West was attacked by miscreants on. Were also beaten with stones.

उपद्रवियों ने द्वारपूजा पर किया बवाल

Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
West was attacked by miscreants on. Were also beaten with stones.
थाना उत्तर के कबीरनगर खेड़ा गांव में आई बरात पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
 थाना उत्तर के कबीरनगर खेड़ा गांव में आई बरात पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। मारपीट के साथ पथराव भी किया गया। इससे दूल्हा सहित कई लोग जख्मी हो गए। हमलावरों ने महिलाओं के पहने गहने भी नोंच लिए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भागे। बाद में दहशत और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गई। घटना क्यों और किस रंजिश में हुई? इसका पता नहीं चल  सका है। 
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के कबीरनगर खेड़ा गांव निवासी राजकुमार राठौर की बेटी आरती की शादी गुरुवार को थी। राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र के राजाखेड़ा गांव से बरात आई थी। रात करीब 10 बजे बैंडबाजे के साथ जैसे ही बरात द्वारपूजा के लिए पहुंची।  बताया जाता है कि तभी पड़ोसी के घर में मौजूद दर्जनभर युवकों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए ईंट-पत्थर के हमले में दूल्हा जीतेंद्र सहित कई बराती घायल हो गए। वहीं पथराव के बाद उपद्रवी युवकों ने बरात में लाठी-डंडे से हमला किया। तोड़फोड़ की। आरोप है कि महिलाओं के पहने गहने भी नोंच लिए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आरोप है कि बवाल की सूचना पर आई पुलिस ने कन्यापक्ष के लोगों को ही डांटना शुरू किया, तो लोग भड़क उठे। हालांकि इसी बीच मौके पर पहुंचे थाना उत्तर के एसएचओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच एवं हमलावरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed