{"_id":"59073ceb4f1c1b2165441e9b","slug":"the-thieves-sleeping-in-the-house-cleaned-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजन सोते रहे चोरों ने किया घर साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवारीजन सोते रहे चोरों ने किया घर साफ
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगला विश्नू नई आबादी में निवासी रामज्ञान सिंह परिवार के साथ रविवार रात छत पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान के पीछे खाली पड़े प्लाट में नसैनी लगाकर छत पर प्रवेश किया और घर में घुस गए।
चोरों ने रामज्ञान के पुत्र ओमवीर के कमरे में प्रवेश कर लिया। यहां से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणाें आभूषणों को उड़ा दिया। इसके बाद उन्होंने एक कमरे के ताले को तोड़ने की कोशिश की तो परिवारीजन जाग गए। शोर मचाने पर चोर दरवाजा खोलकर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 70 हजार रुपये और चार सोने की चूड़ी, एक मंगलसूत्र, दो जंजीर, एक कॉलर, दो कंधौनी चांदी, दो पायल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए है। वहीं शिकोहाबाद में रविवार की रात योगेश अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर 40 हजार, आभूषण और घरेलू सामान चोरी कर ले गये। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।