{"_id":"579604934f1c1b356421e1d2","slug":"the-death-of-a-child-from-drowning-in-the-river-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा नदी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरसा नदी में डूबने से बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिवारीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे भाई के कंधे पर बैठकर शिव मंदिर जा रहा छह वर्षीय बालक की सिरसा नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी पार करने के दौरान भाई का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना नारखी के गांव बाघई निवासी प्रवीन (16) पुत्र हरेंद्र पाल सिंह सावन के पहले सोमवार पर सिरसा नदी के पार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक को जा रहा था। छह साल का चचेरा भाई कान्हा पुत्र मानपाल सिंह भी साथ में मंदिर चलने की जिद करने लगा, तो उसने उसे भी साथ ले लिया। कान्हा को कंधे पर बैठाकर प्रवीन नदी पार करने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह कान्हा समेत नदी में गिर गया। पानी में डूबते हुए प्रवीन चिल्लाया, तो जलाभिषेक को मंदिर में रही भीड़ दौड़ी। लोगों ने प्रयास करके प्रवीन को बाहर निकाला, उसने लोगों को चचेरे भाई के नदी में डूबने की बात बताई, तो सभी सन्न रह गए। उसकी तलाश में गांववाले नदी में उतरे, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कान्हा की लाश मिली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही तहसीलदार रामअवतार मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।