फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tactless student tried to commit suicide

छेड़खानी से तंग छात्रा ने की आत्महत्या कोशिश

Sat, 13 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tactless student tried to commit suicide
eve teasing
 क्षेत्र में छेड़खानी से तंग होकर एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की। जानकारी होते ही परिवारीजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। इसके बाद वे छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एटा रोड निवासी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा के यादव कालोनी निवासी एक युवक से नजदीकी थी। युवक किसी मामले में जेल चला गया। इसके बाद से छात्रा ने उससे दूरी बना ली। जेल से रिहा होकर आए युवक ने छात्रा से मिलने की कोशिश तो उसने विरोध किया। इस पर युवक पढ़ने आते-जाते समय छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। शुक्रवार को उस समय इंतहा हो गई जब युवक छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने लगा। विरोध पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों को आता देख युवक भाग गया। छेड़खानी से क्षुब्ध होकर छात्रा आत्महत्या के लिए भूड़ा नहर पुल पर आ गई लेकिन परिवारीजनों को जानकारी होते ही वह उसके पीछे भागे और उसे बचा लिया। इसके बाद वे उसे लेकर थाने आए। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के परिवारीजन थाने आए थे लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर के पीछे बदहवास मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका
शिकोहाबाद।क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम के किशोरी बदहवास हालत में बालाजी मंदिर पहुंची। यहां पर बैठे लोगों को देख वह रोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के परिवारीजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने लोगों को बताया कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी की रहने वाली है। बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर शिकोहाबाद लाए और बालाजी मंदिर के पीछे झाड़ियों में छोड़ कर भाग गए। बताया कि वह किसी तरह अपने हाथ-पैर खोल कर यहां बैठे लोगों तक पहुंची। किशोरी ने बताया कि युवकों ने उसका मुंह और हाथ बांध दिया था। नहर किनारे झाड़ियों में ले गए और उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद दोनों युवक भाग गए। पुलिस ने मामले को दबाते हुए पूछताछ के बाद किशोरी को परिवारीजनों को बुला कर उनके सुपुर्द कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आटो चालक ने महिला को पीटा
फिरोजाबाद।
पति के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला से आटो चालक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको पीट दिया। महिला को पुलिस डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर आई है।
पीड़िता का कहना है कि वह मटसेना थाना क्षेत्र के गांव रूपवास की रहने वाली है। पति के साथ बाइक से शादी समारोह में भाग लेने के लिए आगरा के थाना बाह के गांव विक्रमपुर जा रही थी। बाइक सवार दंपति हरदासपुर और विजयपुरा के बीच पहुंचे थे। तभी आटो चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला का आरोप है कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी चालक ने पति से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी चालक आटो लेकर मौके से भाग गया। मटसेना थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस को आटो चालक संतोष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ आरोपी आटो चालक संतोष ने मारपीट की है। महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।

महिला ने लगाई आग, उपचार के दौरान मौत
जसराना। परिवार में शादी समारोह में किसी सदस्य से झगड़ा होने पर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर खुद को आग लगा ली। जानकारी पर लोगों ने किसी तरह महिला को कमरे से बाहर निकाला और महिला को जिला अस्पताल में ले गए, जहां आगरा रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने बिना पुलिस एवं मायके पक्ष को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ससुरालीजन भाग खड़े हुए। सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

थाना जसराना के गांव नगला मानसिंह निवासी प्रवीन कुमार के परिवार शादी समारोह था। पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। तभी किसी बात को लेकर प्रवीण की पत्नी वंदना का परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में वंदना ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। आग की लपटों और चीखपुकार सुनकर लोगों ने किसी प्रकार वंदना को बचाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चें हैं। वहीं महिला के आग लगाने पर परिवार में हो रहे शादी समारोह की खुशियां काफूर हो गई। आनन-फ ानन में शादी निपटाई गई। इधर, ससुरालीजनों ने पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में कोई बोलने को तैयार नहीं है। सूचना पर सीओ संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि विवाद के महिला ने आग लगा ली और उसकी मौत हो गई है। अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed