फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stabbed his wife for dowry

दहेज के लिए पत्नी पर चाकू से हमला

Mon, 26 Sep 2016 01:05 AM IST
Amar Uajla
Amar Uajla Updated Mon, 26 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Stabbed his wife for dowry
दहेज के लिए पत्नी पर चाकू से हमला - फोटो : Amar Ujala
दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पीड़िता ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माढ़ई निवासी नीलम उर्फ मोहिनी का विवाह वर्ष 2010 में सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बहादुर निवासी ब्रजेश के साथ हुआ था। मोहिनी का आरोप है कि शादी के बाद से पति ने दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मोहिनी ने बताया कि तभी ब्रजेश के अवैध संबंध एक महिला से हो गए। इसका विरोध करने पर ब्रजेश ने शनिवार रात मोहिनी के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा बीचबचाव कराने के बाद मोहिनी के पिता को फोन पर सूचना दी गई। मोहिनी के साथ मारपीट की सूचना पर पिता लक्ष्मन सिंह परिवारीजनों के साथ उसकी ससुराल पहुंचे और बेटी को लेकर महिला थाने आ गए। यहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। महिला थानाध्यक्ष मिथेलश सेंगर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed