{"_id":"57e436374f1c1be17da822ef","slug":"rogues-firing-killed-one-man-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की फायरिंग में ग्रामीण की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की फायरिंग में ग्रामीण की मौत, एक घायल
Amar Ujala
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की फायरिंग में ग्रामीण की मौत, एक घायल
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रसूलपुर के गांव मोढ़ा में हुई घटना, ग्रामीणों में दहशत
थाना रसूलपुर के गांव मोढ़ा में गुरुवार रात बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। गृह स्वामी के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक ग्रामीण श्रीनिवास की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को ट्रामा सेंटर लाया गया।
गुरुवार रात करीब 10:30 बजे गांव में लालू के मकान में बदमाशों धावा बोल दिया। असलाह से लैस चार-पांच बदमाश मकान में घुस आए। बदमाशों को देख लालू और उसके परिवारीजनों ने शोर मचा दिया। लालू के मकान के पास ही उसके रिश्तेदार श्रीनिवास का मकान है। शोर सुनकर वह और अन्य ग्रामीण लालू के मकान की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख, बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में श्रीनिवास और उसका भाई रामबहादुर गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों की फायरिंग करते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसी का फायदा उठा फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने श्रीनिवास को मृत घोषित कर दिया। रामबहादुर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना से गांव में दहशत है।