फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report on Mahant and his wife

महंत और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Report on Mahant and his wife
बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
गत गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक साध्वी की मौत हो गई थी। मामले में डीआईजी के निर्देश पर फतेहाबाद पुलिस ने साध्वी के भाई की तहरीर पर महंत और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, साधु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साध्वी सुर्ती चैतन शास्त्री (प्रियंका) की गुरुवार शाम को सरकारी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। साध्वी के परिवारीजनों ने महंत राधेश्याम पर साध्वी की हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही उसको पकड़ कर और पिटाई करते हुए उत्तर पुलिस को सौंपा था। साध्वी के भाई बबलू उर्फ दुर्गविजय ने उत्तर पुलिस को मामले की तहरीर दी थी। पीड़ित परिवारीजन देर रात फतेहाबाद थाने पहुंचे लेकिन वहां भी पुलिस द्वारा तहरीर नहीं ली गई। इस बीच शुक्रवार को उत्तर पुलिस ने साध्वी के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया। शनिवार को परिवारीजन डीआईजी आगरा महेश चंद्र मिश्रा से मिले और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। तब कहीं जाकर फतेहाबाद पुलिस ने महंत राधेश्याम और उसकी पत्नी रुमा के खिलाफ साध्वी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं उत्तर पुलिस ने हिरासत में लिए गए महंत को फतेहाबाद पुलिस अपने साथ ले गई। मृतका साध्वी के भाई बबलू का कहना है महंत उसकी बहन का मानसिक और शारीरिक शोषण भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed