फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I took the wine to absorb elections

चुनाव में खपाने के लिए आई शराब पकड़ी

Tue, 07 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
I took the wine to absorb elections
पकड़ी गई शराब।
विधानसभा चुनाव में हरियाणा से लायी गई शराब को मतदाताओं में खपाने की तैयारी को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने सिरौलिया गांव में मंगलवार को शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा लिया। इस दौरान ट्रक चालक और तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से देसी शराब की 205 पेटियां बरामद कीं हैं। इसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

 थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक नंबर एचआर 63सी 0569 टोल प्लाजा से गांव सिसौरिया गया है।  इसमें शराब भरी हुई है, जिसे चुनाव में खपाने के लिए लाया गया है। इस पर पुलिस आबकारी विभाग को सूचना देते हुए गांव में पहुंच गई। इस दौरान पुलिस देखकर ट्रक चालक और तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

 पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया तथा कोतवाली टूंडला ले आए। पुलिस ने ट्रक से देसी शराब की 205 पेटियां बरामद की है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक व उसके साथी भाग गये हैं लेकिन वे जल्द ही पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि शराब को हरियाणा से तस्करी कर लाया गया है। उन्होंने शराब को चुनाव के लिए लाए जाने से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व भी राजा के ताल पकड़ी गयी थी शराब
टूंडला ब्यूरो। चुनाव के दौरान टूंडला क्षेत्र में पहली बार शराब नहीं पकड़ी गयी है। अभी पांच फरवरी को राजा के ताल से एक ट्रक अंग्रेजी शराब का पकड़ा गया था। पकड़ी गयी शराब साढ़े पांच लाख रुपए करीब की थी। इससे पूर्व थाना पचोखरा क्षेत्र में 150 पेटी शराब पकड़ी गयी थी। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व फिरोजाबाद सुभाष तिराहे पर 115 पेटी शराब डीसीएम से पकड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed