{"_id":"57f166394f1c1bb86557501f","slug":"daans-paartee-pandaalon-par-hindoo-vaahinee-ka-halla-bol","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस पार्टी पंडालों पर हिंदू वाहिनी का हल्ला बोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस पार्टी पंडालों पर हिंदू वाहिनी का हल्ला बोल
Amar Ujala
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
डांस पार्टी पंडालों पर हिंदू वाहिनी का हल्ला बोल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस पार्टी तंबू में घुसे युवा, बंद कराए अश्लील नृत्य
कुर्सियां फेंकी, अफरा-तफरी मची, भागे लोग
लगातार विरोध के बाद भी भगवान श्रीराम के मेले में सांस्कृतिक नृत्य कला के नाम पर लगे तंबुओं (पंडालों) के पीछे अश्लील नृत्य बंद न होने पर युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल डांस पार्टियां बंद करा दीं। जत्थे के साथ तंबुओं में एक साथ घुसे युवकों ने कुर्सियों को फेंक दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग तंबुओं से निकल कर भागने लगे।
शिवसेना सहित कई संगठनों ने रामलीला मेला में डांस पार्टी लगाने का विरोध किया था। डीएम ने आदेश दिए थे कि डांस पार्टी के तंबू नहीं लगने दिए जाएंगे। डीएम के आदेश के बाद भी डांस पार्टी के तंबू लगे। रविवार शाम युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता जुलूस लेकर रामलीला मेला परिसर पहुंच गए। युवाओं का जत्था डांस पार्टी के तंबू में घुस गया। युवकों ने कुर्सियां फेंक दी। डांस पार्टी के मंच पर कब्जा जमा लिया। एक डांस पार्टी को बंद कराने के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता अन्य दो तंबुओं में चल रही डांस पार्टी को बंद कराने पहुंच गए। यहां भी आक्रोशित युवाओं ने कुर्सियां फेंक दी। नृत्य कर रहीं युवतियां भी भाग खड़ी हुई। युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख आयोजकों ने डांस पार्टी और नौटंकी बंद कर दी। इस दौरान युवा हिंदू वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आयोजकों को चेतावनी दी कि डांस पार्टी बंद की जाए। यदि कल सांस्कृतिक नृत्य कला के नाम पर अश्लील नृत्य हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध करने वालों में रणजीत सिंह, देवेंद्र, विरजू आदि मौजूद रहे।