{"_id":"5766d8ba4f1c1bd24d11bef2","slug":"cattle-thieves-climbing-over-the-siege-rural-max","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने घेराबंदी पर ग्रामीण पर चढ़ाई मैक्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरों ने घेराबंदी पर ग्रामीण पर चढ़ाई मैक्स
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद गांव में पसरा पड़ा सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पिलख्तर में शनिवार रात पशु चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने ग्रामीणों की घेराबंदी पर एक ग्रामीण के ऊपर मैक्स चढ़ा दी। इससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की हत्या कर भाग रहे पशु चोरों का ग्रामीणों ने पीछा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस ने अवागढ़ के गांव मोहनपुरा से मैक्स बरामद कर ली। वहीं एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पिलख्तर गांव के समीप अवागढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
मैक्स लोडिंग जीप सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शनिवार रात करीब साढे़ 11 बजे थाना फरिहा के गांव पिलख्तर में खेत में बंधी दिनेश और भूरी सिंह की एक भैंस और तीन पड़िया चोरी कर वाहन में लाद ली। जानकारी पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों को रोकने के लिए दिनेश (35) पुत्र सूरजपाल लाठी लेकर सामने आया तो मैक्स सवार बदमाशों ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश की मौत होते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने वाहनों से बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बदमाशों के वाहन का पीछा करते हुए ग्रामीण अवागढ़ के निकट रुद्रपुर गांव तक पहुंच गए। यहां बदमाशों ने ग्रामीणाें पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के बाद ग्रामीण रुक गए। उधर, ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर गांव रुद्रपुर में भी जगार हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों की तलाश करते हुए ग्रामीणों के साथ पुलिस ने एटा जिले के थाना अवागढ़ के गांव मोहनपुरा में दबिश दी। यहां से पुलिस ने मैक्स को बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मैक्स से बदमाश आए थे। यहां से एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
इधर, घटना के विरोध में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने पिलख्तर गांव के समीप जाम लगा दिया। इसको पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवा दिया। दोपहर बाद दिनेश का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने अवागढ़ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक दिनेश के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।