फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle theft of millions of home business

चूड़ी कारोबारी के घर से लाखों की चोरी

Mon, 20 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bangle theft of millions of home business
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
रविवार रात चोरों ने चूड़ी कारोबारी के घर से लाखों की नकदी और आभूषण पार हाथ साफ कर दिया। बताया जाता कि चोर मैन गेट से किसी वक्त अंदर घुस आए और तीसरी मंजिल पर बने कमरे में छुप कर बैठ गए थे। 
विज्ञापन

चूड़ी कारोबारी प्रवीन कुमार जैन परिवार के साथ मोहल्ला हनुमानगंज में निवास करते हैं। रविवार रात वह परिवारीजनों के साथ सो गए। सोमवार सुबह वह जागे तो घर के कमरों का सामान बिखरा हुआ था। दो लाख रुपये और करीब तीन लाख रुपये के आभूषण गायब थे। चोरी की जानकारी पर आसपास के लोग और पुलिस पहुंच गई। प्रवीन कुमार ने बताया कि दिन में घर का मैन गेट खुला रहता है। शायद चोर शाम के वक्त अंदर घुस आए तीसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर बैठ गए। देर रात उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। रात को चोर घर में प्रवेश नहीं कर सकते क्योंकि वह मैन गेट को बंद कर देते हैं। कोतवाल उत्तर का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed