फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Antrgnpdiy gang of robbers caught, six arrested

अंतर्जनपदीय लुटेरों का गिरोह पकड़ा, छह गिरफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Antrgnpdiy gang of robbers caught, six arrested
लुटेरों से बरामद की गई बाइक
हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों ब्रजेश शर्मा निवासी बघीपुर माता मंदिर थाना कोतवाली नगर एटा, रवि राठौर निवासी बघीपुर एटा, शमशेर खां निवासी चासेरी कसबा थाना सहसबान बदायूं, मुजाहिद अली निवासी एम-19 पहला फ्लोर सर सैय्यद रोड जोगाबाई एक्सटेंशन थाना जामियानगर दक्षिणी दिल्ली, प्यारेलाल बघेल निवासी मनोहरपुर थाना मढराक अलीगढ़, मदनलाल अहेरिया निवासी राम स्वरूप निवासी रामनगर कालोनी खैर रोड देहली गेट अलीगढ़ को टूंडला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लाख आठ हजार रुपये बरामद करने के साथ ही आठ मोबाइल, तीन बाइक और दो तमंचे बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश एटा, अलीगढ़ और दिल्ली के रहने वाले है।  
विज्ञापन

एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाश बैंक के अंदर और बाहर रैकी करते थे। 20 जुलाई को बदमाशों ने रक्षपाल से छह लाख की नकदी लूटी थी। इसकी रैकी बैंक में मदनलाल और प्यारेलाल ने की थी। वहीं लूट ब्रजेश और रवि ने की। पूछताछ में बदमाशों ने टूंडला की पांच और अलीगढ़ की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन



खुद की गाड़ियों से किया करते थे वारदात
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पल्सर और दो अपाचे बाइक बरामद की है। ये बाइकें बदमाशों ने अपने नाम पर खरीदी थी। बाइक चलाते समय बदमाश यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही गाड़ियों के कागज भी रखते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजीवन कारावास का आरोपी है शमशेर
पुलिस गिरफ्त में आए शमशेर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। हाईकोर्ट में अपील करने के बाद वह जमानत पर आया था। वह संबंधित थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed