फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angry investors have jammed highways, Hungama

गुस्साए निवेशकों ने हाईवे किया जाम, हंगामा

Sat, 07 Jan 2017 12:09 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 07 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry investors have jammed highways, Hungama
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पीएसीएल कंपनी के निवेशकों ने शुक्रवार को मुख्यालय के सामने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार, सेबी के खिलाफ नारेबाजी भी की। हाईवे जाम की सूचना पर सीओ सदर और नगर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लेने को लेकर जिलाध्यक्ष की पुलिस के नोकझोंक हुई। पुलिस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को छोड़ने के बाद ही मामला शांत हो सका। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।


ऑल इंवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन की ओर से 17 दिसंबर से मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा था। छह जनवरी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिन्दर पाल सिंह (पंजाब) एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रनवीर सिंह चाहर, प्रदेश अध्यक्ष एससी जैना पहुंचे थे। जिले के साथ आगरा, इटावा व मैनपुरी, एटा, कासगंज, अलीगढ़ व मथुरा से बड़ी संख्या में ही निवेशक मुख्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक प्रत्येक निवेशक का पैसा नहीं मिलता तब तक सेबी के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार, सेबी या फिर लोढ़ा कमेटी को बताना होगा कि पैसा कब मिलेगा। अन्यथा मजबूरन देश भर के निवेशक सड़क उतरने को बाध्य होंगे। धरना स्थल से बार-बार चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन का अफसर जब ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो आक्रोशित निवेशकों ने हाईवे की ओर रुख किया। मुख्यालय के सामने हाईवे जामकर बैठ गए। सीओ सदर भगवान सिंह,नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंद्रपाल सिंह से वार्ता के साथ पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए चौकी पर बैठा लिया। इससे निवेशकों में आक्रोश फैल गया। आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष अमित गर्ग के एसओ से तीखी नोकझोंक हो गई। महिला निवेशक चौकी के सामने धरने पर बैठ गई। आखिर पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को छोड़ दिया। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने ज्ञापन लेने के साथ ही कहा वह केंद्र को भेजने का काम करेंगे। इस दौरान हाईवे जाम से वाहनों की मक्खनपुर तक तथा दूसरी ओर आसफाबाद तक कतारें लग गई थीं। यातायात सुचारु कराने के लिए रंगरूटों को बुलाया गया था।

प्रदर्शन में यह भी थे शामिल
पीएसीएल के धरना प्रदर्शन में पवन खंडेलवाल,मुन्नालाल झा, पुष्पेंद्र सिंह,नरेंद्र चाहर,डा. इंद्रवीर सिंह, बच्चू सिंह कुशवाह, प्रेमपाल सिंह, नीरज मिश्रा, दिलीप सिंह नवीन विद्यार्थी, बाबा मनोज चंदेल, शारदा देवी, संजय शर्मा थे। संचालन डा. निजाम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed