फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मेयर नूतन राठौर ने सपा समर्थक दो पार्षदों के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज कराया अभियोग

मेयर नूतन राठौर ने सपा समर्थक दो पार्षदों के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज कराया अभियोग

Sat, 16 Feb 2019 12:09 AM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मेयर नूतन राठौर ने सपा समर्थक दो पार्षदों के खिलाफ थाना दक्षिण में दर्ज कराया अभियोग
फिरोजाबाद। मेयर नूतन राठौर ने सपा समर्थक पार्षद देशदीपक यादव और मुनेंद्र यादव के ही खिलाफ थाना दक्षिण में अभियोग दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों पार्षद सोशल मीडिया पर अभद्रता करने के साथ ही पुतला दहन करते हैं। नगर आयुक्त को अपशब्द कहते हैं।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र के छोटी छपैटी निवासी मेयर नूतन राठौर ने थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी नगर निगम के वार्ड संख्या 40 से पार्षद देशदीपक यादव, वार्ड संख्या 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करके मुझे बदनाम कर रहे हैं। इसके साथ मुझे एवं नगर आयुक्त को चोर कहते हुए अपमानित करते हैं।
विज्ञापन


दोनों कई बार मेरा पुतला दहन कर चुके हैं। इस दौरान मेरे खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने मेयर की तहरीर पर दोनों पार्षदों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 एवं अभद्रता का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed