फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा: दो मुन्नाभाई पकड़े, एक चकमा देकर भागा

यूपी बोर्ड परीक्षा: दो मुन्नाभाई पकड़े, एक चकमा देकर भागा

Sat, 23 Feb 2019 11:04 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: दो मुन्नाभाई पकड़े, एक चकमा देकर भागा
Exam - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद/जसराना। शनिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा में दो मुन्नाभाई पकड़े गए। जबकि एक स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया। तीनों के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापकों ने थाना जसराना में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुबह की पाली में जसराना स्थित दयानंद सरस्वती साधना मंदिर इंटर कॉलेज जाजूमई में हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र पर पहुंची डीआईओएस रितु गोयल ने बायोमैट्रिक मशीन से सभी परीक्षार्थियों की जांच कराई।
विज्ञापन


इसमें प्रतीक कुमार (छात्र, पुत्तलाल इंटर कॉलेज भंडपुर) की जगह उसका भाई योगेश कुमार (21) परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसी केंद्र पर वीकेश कुमार (छात्र, सीबीएस हाई स्कूल दिहुली) जगह राघवेंद्र (19) निवासी सकरौली जिला एटा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। परीक्षार्थियों से सख्ती से पूछताछ की गई। दोनो मुन्नाभाइयों ने दूसरे की जगह परीक्षा देना कबूल लिया। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों (योगेश और राघवेंद्र) के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य शिकायत में डीआईओएस हरभेजी सुघर सिंह इंटर कालेज जमालीपुर जसराना पहुंची वहां बायोमैट्रिक मशीन से जांच कराई। यहां नीरज कुमार (छात्र, मां चंद्रवती इंटर कॉलेज भादऊ) की जगह दूसरा युवक परीक्षा देने आया। डीआईओएस ने आधार कार्ड मांगा तो युवक ने कहा कि आधार कार्ड मोटरसाइकिल में रखा है। कार्ड लाने के बहाने वह स्कूल की दीवार को फांदकर भाग गया। अज्ञात मुन्नाभाई के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज कराई है।

स्कूल ने की थी संस्तुति
फिरोजाबाद। नीरज कुमार मां चंद्रवती इंटर कॉलेज भादऊ का छात्र है। उसका हरभेजी सुघर सिंह इंटर कॉलेज जमालीपुर जसराना परीक्षा केंद्र पर सेंटर था। मगर जो फर्जी परीक्षार्थी था, उसके लिए मां चंद्रवती स्कूल से लिखकर दिया कि यह असली परीक्षार्थी है। फोटो बोर्ड से गलती से चस्पा होकर आ गया है।

डीएम कार्यालय को मिली थी सूचना, तब गईं डीआईओएस
फिरोजाबाद। डीएम कार्यालय को सूचना मिली थी कि दोनों ही कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। रात्रि 11.30 बजे प्लानिंग तैयार की गई थी। सुबह सात बजे बायोमैट्रिक मशीन मंगाई गई। इसके बाद डीआईओएस ने दोनों विद्यालय में पहुंचकर बायोमैट्रिक मशीन से आधार की जांच की। फर्जी परीक्षार्थी शुरुआत से ही परीक्षा देने आ रहे थे।

प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
फिरोजाबाद। डीआईओएस रितु गोयल ने दोनों ही विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। डीआईओएस बताया कि प्रधानाचार्यों द्वारा फर्जी शिक्षकों के फोटो अटैच किए थे। फर्जीवाड़े में प्रधानाचार्यों की संलिप्तता होने का संदेह है। उन्होंने प्रबंधकों को निर्देशित किए हैं कि प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई कर तीन दिन में कार्यालय में अवगत कराएं। अन्यथा स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी।


सेक्टर मजिस्ट्रेट की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश
फिरोजाबाद। डीआईओएस ने आगामी पेपर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की सक्रियता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। डीआईओएस ने कहा है कि फर्जी परीक्षार्थियों पर निगाह रखें। अब हाईस्कूल का एक ही पेपर शेष रह गया है। ऐसे में अधिकांश नकलची एवं फर्जी परीक्षार्थियों की रणनीति काफी हद तक सफल साबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed