फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   तीन युवकों ने विद्युत कर्मियों को बुरी तरह पीटा, किया घायल

तीन युवकों ने विद्युत कर्मियों को बुरी तरह पीटा, किया घायल

Fri, 14 Jun 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
तीन युवकों ने विद्युत कर्मियों को  बुरी तरह पीटा, किया घायल
कौरारी की पुलिया पर युवकों द्वारा किए हमले में घायल हुआ विद्युत कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
 फिरोजाबाद। विद्युत फीडर विभाजन का कार्य कर रहे दो कर्मचारियों को शुक्रवार को तीन युवकों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। एक विद्युतकर्मी खून से लथपथ हो गया तो एक बेहोश हो गया। सूचना पर अन्य विद्युत अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना फरिहा में तहरीर दी है। हमले के बाद अन्य कर्मचारियों ने कामकाज छोड़ दिया।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद बिजली घर के कौरारी फीड़र के अंतर्गत नलकूप एवं घरेलू कनेक्शनों का विभाजन किया जा रहा है। केईआई कंपनी इस कार्य को कर रही है। शुक्रवार को दोपहर कंपनी कर्मचारी भोला और अवतार कौरारी पुलिया के निकट कार्य कर रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है एक युवक उन पर लघुशंका करने लगा। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो दो युवक और आ गए। उन्होंने कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया। रामअवतार के सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन


वहीं, कर्मचारी भोला बेहोश हो गया। विद्युत विभाग के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को फरिहा लाकर निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर उपचार दिलाया। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि थाना फरिहा में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed