{"_id":"604e195e8ebc3e76a03129d4","slug":"crime-police-social-media-post-court-bail-firozabad-news-agr4845733193","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी एसआरके कॉलेज के प्रोफेसर शहरयार अली को थाना प्रभारी रामगढ़ ने शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर थाने से रिहा कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हर किसी की नजर कॉलेज प्रबंधन के फैसले पर टिक गई है क्योंकि प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया था।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सोशल मीडिया पर एसआरके कॉलेज के प्रोफेसर शहरयार अली ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर शहर के हिंदूवादी संगठनों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया था। थाना रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। विहिप के साथ ही अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कॉलेज के गेट पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। शनिवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी, एसएसआई सामून अली, एसआई शिवसेवक वाजपेयी ने टीम के साथ साठ फुटा रोड कश्मीरी गेट के पास से प्रोफेसर शहरयार अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने पर लाई। प्रोफेसर शहरयार अली को न्यायालय द्वारा शर्तों पर अंतरिम जमानत दी गई थी।
प्रोफेसर शहरयार अली को 25-25 हजार रुपये के दो जमानतगीरों के बंधपत्र दाखिल करने के साथ उसे उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में रिहा कर दिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी किए जाने के बाद अब हर किसी की नजर कॉलेज प्रशासन के फैसले पर टिक गई है। कॉलेज प्रबंधन ने प्रोफेसर को नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब आने के बाद कॉलेज प्रबंधन क्या कार्रवाई करेगा, हर किसी को उस फैसले का इंतजार है।