{"_id":"5fce713b8ebc3ecf656fdab4","slug":"crime-firozabad-news-agr471043570","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ियों से गिरी महिला,उपचार को आगरा ले जाने के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढ़ियों से गिरी महिला,उपचार को आगरा ले जाने के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला झलकारीनगर में मायके में रह रही महिला रविवार देर रात सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को आगरा रेफर कर दिया गया, आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर के शारदा नगर निवासी मोहनी सारस्वत उर्फ शालू (25) पत्नी अमित सारस्वत शादी के बाद से अपने मायके थाना उत्तर के झलकारी नगर में पिता श्रीनिवास सारस्वत के पास रह रही थी। रविवार देर रात मकान की दूसरी मंजिल से नीचे आते समय उसका पैर सीढ़ियों से फिसल गया और नीचे गिर पड़ी। हादसे में मोहनी उर्फ शालू के सिर में चोट लग गई। परिजन मोहिनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मोहनी की मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मोहनी उर्फ शालू सारस्वत की शादी नौ फरवरी 2020 को अमित सारस्वत के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह अपने मायके झलकारीनगर में रह रही थी। परिजनों ने ससुरालीजनों को हादसे की सूचना दे दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि महिला की सीढ़ियों से गिरने से मायके में मौत हुई है।