{"_id":"5f9f05068ebc3ea3736f3dbf","slug":"crime-firozabad-news-agr466305552","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दुकानदार पर फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार 21-24-44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दुकानदार पर फायरिंग, बाल-बाल बचा दुकानदार 21-24-44
विज्ञापन
जसराना- युवकों से पिस्टल बरामद होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं लगी भीड़
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। एटा रोड़ पर रविवार शाम को दुकान पर आए दो युवकों ने एक दुकानदार पर फायरिंग कर दी। आसपास के दुुकानदारों ने एक युवक को पकड़ लिया। उससे दो पिस्टल बरामद हुई हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नगला रामा निवासी ग्रामीण से उसकी रंजिश चल रही है इसीलिए उस पर फायरिंग की है।
रविवार शाम छह बजे एटा रोड निवासी शिवम गुप्ता अपनी कन्फेंकभनशरी की दुकान पर बैठा था। दो युवक बाइक से आए और उस पर फायरिंग कर दी। इससे शिवम बाल-बाल बच गया। आवाज सुनकर आसपास के दुुकानदार व राहगीर एकत्रित हो गए। उन्होंने एक युवक को पकड़कर लिया, जबकि दूसरा भाग गया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
पीड़ित शिवम ने नगला सुखराम थाना सहपऊ निवासी चंद्रेश कुुमार शर्मा व नगला रामा निवासी योगेश कुमार उर्फ योगी के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायरिंग करने तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि नगला रामा निवासी योगेश कुमार उर्फ योगी से उसका विवाद चल रहा है। पहले भी योगी और उसके साथी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि दुकानदार पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पकड़ा है। उससे दो पिस्टल बरामद हुई हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस करती कार्रवाई तो नहीं होती घटना
शिवम का कहना है कि पूर्व में लिखाए मामलों में अगर पुलिस ने तत्परता एवं निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की होती तो रविवार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती। पीड़ित के मुताबिक आरोपी योगी कई बार उससे मारपीट कर चुका है। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं करती।