{"_id":"5f6b8cb58ebc3ee2ab6c0516","slug":"crime-firozabad-news-agr4605352116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने संग्रह अमीन से 15 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने संग्रह अमीन से 15 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
बदमाशों के हमले में घायल हुये अमीन
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। ग्राम नगला खुशहाली मोड़ पर बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर एक संग्रह अमीन से 15 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही विरोध करने पर तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भर्ती कराया है। हालांकि बाद में उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
सिरसागंज तहसील में कार्यरत संग्रह अमीन चिरंजीलाल निवासी ग्राम नगला हरी दोपहर एक बजे बाइक से तहसील में आ रहे थे। जब वह नगला खुशहाली मोड़ पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और जेब में रखे 15 हजार रुपये निकालने लगे।
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से अमीन के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। साथ ही फायरिंग भी की। इसके बाद वे 15 हजार रुपये लेकर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पर लेकर पहुंची, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
वहीं तहसीलदार सिरसागंज ने बताया कि संग्रह अमीन से 15 हजार रुपये की लूट हुई है। अमीन का इलाज चल रहा है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल यादव ने बताया कि घायल अमीन को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।