{"_id":"5f3432bd8ebc3e3d152a8f52","slug":"crime-firozabad-news-agr4546521103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगादा कर लौटे ग्लास व्यापारी से लूटपाट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगादा कर लौटे ग्लास व्यापारी से लूटपाट का प्रयास
विज्ञापन
बदमाश को घेरने की के बाद सुबह मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल करती हुई
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में तगादा कर घर लौट रहे ग्लास व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। हालांकि व्यापारी की सजगता से घटना होने से बच गई। बाद में व्यापारी ने क्षेत्रीय पार्षद और मोहल्ले के लोगों के साथ बदमाशों का पीछा किया। हालांकि खुद को घिरता देखबर बदमाश भाग खड़े हुए। घटना के संबंध में इलाका पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाना रसूलपुर के नया रसूलपुर गली नं. 19 निवासी अमित गुप्ता पुत्र श्री प्रकाश गुप्ता कांच व्यवसायी है। मंगलवार देररात दस बजे वह मुरादाबाद से तगादा वसूलकर कार से घर लौट रहे थे। घर के पास पहले से घात लगाए खड़े दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तमंचा देखते ही अमित ने गाड़ी को दौड़ा लिया। उन्होंने गाड़ी को पार्षद अजय गुप्ता के घर के पास रोका। इसके बाद वह पार्षद और अन्य लोगों को को साथ लेकर दोबारा लौटे तो तमंचा लेकर दो बदमाश खड़े थे। पार्षद के साथ व्यापारी ने बदमाशों का पीछा किया। खुद को घिरता देखकर बदमाश रसूलपुर के पीछे स्थित तलैया की ओर भाग खड़े हुए। बदमाशों का पीछा किए जाने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
पार्षद ने देररात्रि को घटनाक्रम की जानकारी थाना रसूलपुर के एसएचओ फतेह बहादुर सिंह भदौरिया को दी। पार्षद का कहना है कि घटना से एसएसपी को अवगत कराया। मामले में पीड़ित ग्लास व्यापारी अमित गुप्ता की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि नया रसूलपुर निवासी अमित गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।