फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

अनियमितता के आरोप में 15 राशन डीलरों को दिए नोटिस

Sun, 12 Apr 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
जसराना (फिरोजाबाद)। लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों के साथ पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को एक अप्रैल से राशन का वितरण किया गया। सरकारी आदेशों के बाद भी कोटेदारों ने अनियमितता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

राशन वितरण में हुई अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने एसडीएम जसराना कुमार चंद्र को आदेश दिए। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम ने लेखपालों, अमीनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कोटेदारों की रिपोर्ट मंगाई तो कई के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने नोटिस जारी कर जवाब मांगे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव गृह से शिकायत
विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने राशन वितरण में अनियमितताओं एवं धांधली की शिकायत प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार से की थी। शिकायत में उन्होंने मनरेगा मजूदरों को मुफ्त राशन न देने के साथ ही अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डीलरों को दिया गया नोटिस
विनीता देवी राजपुर नगररिया, रक्षपाल सिंह स्यौंडा, सर्वेश देवी कताना, उदयपाल सिंह नगला सागर, सत्यदेव भायपुर, रनवीर पलिया दोएम, बलबीर सिंह सेवापुर, कप्तान सिंह चिड़रई खास, जगदीश गौसपुर पाढ़म, सरिता देवी कादीपुर, अनीता देवी कुशियारी, शिवरानी पतारा, पुष्पा देवी मुस्तफाबाद, शिवराज सिंह उडेसर, मुन्नी देवी झपारा।
कोटेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कोटेदारों की शिकायतें की गई हैं। कोटेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। आरोप सही पाए जाने पर कोटा निरस्त किया जाएगा। वहीं अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
मिलेंगे पांच किलो चावल
एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल दिए जाएंगे। चावल देने के बदले नागरिकों को किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा।

नए राशन कार्ड के लिए करें आवेदन
प्रशासन को सैकड़ों परिवार मिले जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। शासन की अनुमति के बाद प्रशासन ने नए राशन कार्ड बनाना शुरू कर दिया है। नए राशन कार्ड बनाने के लिए शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाई गई है। कोई भी ग्रामीण फार्म भरने के साथ आधार कार्ड, फोटो देकर राशन कार्ड बनवा जा सकता है। वहीं जिनके यूनिट कम हो गए हैं वह भी आधार कार्ड देकर अपने यूनिट बढ़वा सकते हैं। अगर कोई समस्या आती है तो ग्रामीण पूर्ति निरीक्षक के नंबर 9058774294 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed