फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

राशन डीलर व उसके परिवार के साथ मारपीट

Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
टूंडला के गांव धीरपुरा में मारपीट के बाद रोते-बिलखते राशन डीलर का परिवार - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। बिना राशन कार्ड के राशन न देना राशन डीलर को महंगा पड़ गया। दबंग ने राशन डीलर व उसके परिवार को मारपीटकर घायल कर दिया। घायल राशन डीलर ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर राशन डीलर परिवार सहित तहसील पहुंच गया तथा धरने पर बैठ गया, जहां अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव धीरपुरा निवासी ऋषि शर्मा राशन डीलर है। उसका आरोप है कि गांव का ही पुष्पेंद्र कुमार आए दिन बिना कार्ड के ही फ्री में राशन देने के लिए परेशान करता है। शनिवार को उसने राशन न दिए जाने पर उसे धमकाया था। रविवार सुबह पांच बजे करीब वह अपने परिवार के साथ अपनी गाय का दूध निकाल रहा था। तभी वह अपने दो साथियों सहित वहां पहुंच गया और मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जब उसकी पत्नी व पुत्री ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उन्हें भी मारापीटा। शोरगुल सुनकर लोग आए तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ऋषि ने पुलिस परिवार सहित थाने पहुंचकर तहरीर दी है। इतना ही नहीं तहसील पहुंचकर धरने पर बैठ गया, जहां अधिकारियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed