फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

सौरख में हुई मारपीट मामले में तीन एफआइआर

Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सौरख गांव में शिकायत की जांच करने गए नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो के सामने हुए झगड़े में दस लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले में तीन एफआइआर दर्ज कर 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 188 की कार्रवाई के साथ ही शांतिभंग में निरुद्ध कर एसडीएम के सामने पेश किया।
विज्ञापन

सौरख निवासी राहुल ने ग्राम प्रधान श्याम सिंह यादव के खिलाफ डीएम को एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमें प्रधान द्वारा मनरेगा में अपने ही परिवार के लोगों के जॉब कार्ड बनवाने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच करने शनिवार को नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, लेखपाल कमलेश कुमार के साथ कानूनगो गांव पहुंचे। यहां राजस्व टीम ने शिकायत की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये। जिसके बाद दोनों में अधिकारियों केसामने ही लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई थी। राजस्व टीम को भी दौड़ कर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ लॉक डाउन की धारा 188 में कार्यवाही करते हुए शांति भंग में भी निरुद्ध कर एसडीएम सिरसागंज के सामने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में निरुद्ध किया है, उनके नाम नीरज, लालू, श्याम सिंह, कन्हैया, राहुल, रवी, रामब्रेश, उमेश, नीलेश, रवी, रामधनी, राकेश और विकास शामिल हैं। इस संबंध में सीओ सिरसागंज डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में तीन एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed