{"_id":"69920c2bab868dc3db0a9baf","slug":"cricket-fans-rejoice-over-indian-teams-victory-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167843-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भारतीय टीम की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भारतीय टीम की जीत पर झूमे क्रिकेट प्रेमी
Sun, 15 Feb 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय टीम की जीत पर आंतिशबाजी चलाते युवा। संवाद
- फोटो : भारतीय टीम की जीत पर आंतिशबाजी चलाते युवा। संवाद
फिरोजाबाद। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक टीम के मध्य खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की 61 रनों से मिली जीत के साथ क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। सुहागनगरी के क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी बोले भारतीय टीम के सामने पाक की टीम कहां टिकने वाली थी।
महाशिवरात्रि के दिन भारत एवं पाक टीम के मध्य खेले जा रहे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के जीत के प्रति आश्वस्त थे। खेल तो खेल होता है पता नहीं कब किसका बल्ला चल जाए। भारतीय टीम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पहले मैदान में बल्लेवाजी करने को उतरी। मैच शुरू होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। आखिर टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाते हुए पाक टीम के समक्ष लक्ष्य रखा। भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। जवाब में उतरी पाक टीम के चार खिलाड़ी तो 38 रन पर ही आउट हो गए। 78 रन पर पाक टीम के छह विकेट आउट हो गए थे।
आठवें खिलाड़ी के रूप में फईम अशरफ पाक टीम की ओर से मैदान में उतरे थे। पाक टीम के हारने के संदेश मिलने लगे थे। क्रिकेट प्रेमियों को एक विकेट और आउट होने की उम्मीद थी। तिलक वर्मा की पहली ही गेंद पर सातवें खिलाड़ी का आउट कर दिया। 97 रन पर नौ विकेट आउट हो गए थे। इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के जीत की उम्मीद बढ़ गई थी। जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर ली थी। 18 ओवर में पाक टीम का आउट करते ही क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी मनानी शुरू कर दी। क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत पर झूम उठे।