फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Created a sensation of power and water

बिजली-पानी के लिए मचा हाहाकार

Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Created a sensation of power and water
बिजली-पानी के लिए मचा हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
आंधी-बरसात में जगह-जगह हुए फाल्टों के चलते बिजली का संकट गहरा गया तो पानी की किल्लत भी खड़ी हो गई। दो दिन से बिजली-पानी का संकट झेल रहे लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। नगला बरी और सुभाष तिराहा पर जाम लगाकर हंगामा किया। जलकल संस्थान पर कई मोहल्लों के लोगों की भीड़ पहुंची। रैपुरा में बिजलीघर का लोगों ने घेराव किया। 
विज्ञापन

नगला बरी, विजयनगर और साठफुठा के लोग पिछले चार पांच दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान की मांग की थी लेकिन हल नहीं निकला। बुधवार सुबह लोगों का आक्रोश भड़क गया। सैकड़ा की संख्या में महिलाएं और पुरुष खाली बर्तन लेकर नगला बरी चौराहा पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे जाम कर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते हाईवे की यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीएम सदर रविंद्र मांदड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल जाम खुलवाया। लोगों का कहना था कि पहले बिजली न होने पर जेनरेटर से टंकी भर दी जाती थी। लेकिन नगर निगम के अधिकारी पिछले सप्ताह यहां से जेनरेटर उठाकर ले गए हैं। 
विज्ञापन

उधर पानी की समस्या को लेकर हिमायूंपुर की महिलाएं खाली बर्तनों के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर सुभाष तिराहा पर पहुंच गई और हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाल उत्तर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं को समझाने के साथ ही जाम खुलवा दिया। महिलाएं पुलिस के साथ जल निगम पहुंच गईं। उन्होंने जेई पीके सिंह को अपनी समस्याएं बताईं। इसी दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर भी पहुंच गए। महिलाओं ने कहा वह दो दिन से जलकल विभाग आ रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने जेई को हड़काते हुए क्षेत्र में टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला टीला और बड़ी छपैटी के लोग पहुंचे जल निगम
पानी की समस्या से निजात पाने के लिए बुधवार सुबह मोहल्ला टीला और बड़ी छपैटी निवासी यावर हुसैन, इमरान, सगीर, अंसार, कमरुउद्दीन, अमजद अहमद, कासिम आदि भी जल निगम पहुंचे। उनका कहना था कि पिछले दो माह से वह जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वह आंदोलन करेंगे।

पानी की टंकी भी नहीं भरी जा रहीं
दो दिन से रैपुरा विद्युत उपसंस्थान की सप्लाई ठप होने से रैपुरा, शेखपुरा, भीकनपुर, मिलिक, नेपई, मैलई मोहम्मदपुर, चनौरा, हिम्मतपुर, गढ़ईया आदि क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया है। रैपुर में लगी टीटीएसपी की टंकी भी नहीं भर पा रही। बुधवार सुबह लोग रैपुरा स्थित विद्युत उपसंस्थान पर पहुंच गए। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर एक कर्मचारी को कमरे में बंद कर दिया। आश्वासन मिलने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।

पोल टूटने से हुई दिक्कत
विभागीय कर्मचारियों का कहना था कि दो दिन पूर्व आई आंधी के कारण असन के पास 33 केवीए लाइन के दो पोल टूट गए थे। इसके चलते विद्युत उपसंस्थान रैपुरा को बिजली नहीं मिल पा रही थी। 

संतोष कुमार का कहना था कि पिछले दो दिन से क्षेत्र में न तो बिजली आ रही है और न ही पानी। फोन से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है।

ग्रामीण कालीचरन का कहना है कि बिजली न आने से गांव में लगी टीटीएसपी की टंकी भी सूखी पड़ी है। यदि प्रशासन बिजली की व्यवस्था करा दे तो कम से कम टंकी भरने पर ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना तो न करना पड़े। 

श्रीनिवास का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी सरकारी नल भी नहीं है। ऐसे में बिजली न आने पर पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। यदि प्रशासन टीटीएसपी की टंकियों को भरवाने के लिए अलग से कोई इंतजाम कर दे तो पानी की समस्या इतनी विकराल नहीं हो सकती। 

महिला सत्यवती का कहना है कि पानी की समस्या दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है। इसके बाद भी शासन और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस उम्र में तो एक बाल्टी पानी उठाने की क्षमता भी नहीं है जो से भरकर लाया जा सके। 


आधा सैकड़ा से अधिक दर्ज हुई शिकायतें
फीरोजाबाद। जलकल विभाग में बने कंट्रोल रूम में बुधवार को दोपहर दो बजे तक आधा सैकड़ा से अधिक शिकायत दर्ज कराई गईं। इसमें लेबर कालोनी, हनुमान गंज, नगला करनसिंह, पुरानी मंडी, मोहल्ला दुली, सरिता नगर, बौद्ध नगर, बिहारी नगर, कश्मीरी गेट, जगजीवनराम नगर, हिमायूंपुर आशर्फीनगर, न्यू तिलक नगर, नगला विश्नु सहित अन्य मोहल्लों की जनता ने जलकल विभाग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराईं। पानी के टैंकरों की भी डिमांड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed