{"_id":"691c81f93e4e45112807dcd7","slug":"couple-left-at-station-one-year-old-child-boarded-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-161041-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्टेशन पर रह गए दंपती, ट्रेन में चली गई एक वर्ष की मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्टेशन पर रह गए दंपती, ट्रेन में चली गई एक वर्ष की मासूम
Tue, 18 Nov 2025 07:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- कौरारा स्टेशन पर बड़ी बेटी को टॉयलेट कराने उतरे थे माता-पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। कानपुर रेलखंड पर बिहार से आ रही नॉन स्टाप ट्रेन के कौरारा स्टेशन पर खड़ी होने पर बड़ी बेटी को टॉयलेट कराने उतरे माता-पिता की एक साल की मासूम बेटी ट्रेन में छूट गई। पति-पत्नी के शोर मचाने पर स्टेशन अधीक्षक द्वारा टूंडला कंट्रोल को दी सूचना पर आरपीएफ ने ट्रेन से बच्ची को उतारकर उसके दंपती को सुपुर्द कर दिया।
बिहार के शिवहर थाना शिवहर अंतर्गत गांव चित्रहारी निवासी मोहम्मद रईस आलम अपनी पत्नी रुखसार परवीन तथा ढाई वर्षीय बड़ी बेटी रिम्शा परवीन व एक वर्ष की बेटी राहत परवीन के साथ मुजफ्फरपुर से दिल्ली के नरेला जा रहे थे। पूरा परिवार दरभंगा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सवार था। सिग्नल न मिलने पर ट्रेन कौरारा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। तभी अपनी बड़ी बेटी रिम्शा को टॉयलेट कराने के लिए पति-पत्नी ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी।
कोच के गेट पर भीड़ होने पर दोनों ट्रेन में नहीं चढ़ सके। ट्रेन में उनका सामान व छोटी बेटी राहत सोती रह गई। पति-पत्नी ने शोर मचाया, किंतु ट्रेन नहीं रुकी। तब उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। टूंडला कंट्रोल ने नॉन स्टॉप ट्रेन को टूंडला रुकवाते हुए आरपीएफ को कोच से बच्ची व सामान उतारने के निर्देश दिए। ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही आरपीएफ ने बच्ची को सकुशल बच्ची उतार लिया तथा पहुंचे दंपती को सुपुर्द कर दिया।