फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Couple and son subjected to a life-threatening attack inside their home after opposing electricity theft.

Firozabad News: बिजली चोरी का विरोध करने पर घर में घुसकर दंपती व बेटे पर किया जानलेवा हमला

Sat, 13 Jun 2026 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Couple and son subjected to a life-threatening attack inside their home after opposing electricity theft.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले में बिजली चोरी का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर पति, पत्नी और बेटे पर लाठी-डंडों व सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों पर महिला के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ने और शिकायत करने पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 11 जून की रात करीब 11 बजे पड़ोसी संतोष, नवनीत, नीरज और सुरेश चंद्र छज्जे पर खड़े होकर बिजली चोरी के लिए तार लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के मीटर की केबल हटा दी। विरोध करने पर चारों आरोपी लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुस आए और पति पर नुकीली सरिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पीड़िता और उसके बेटे को भी बेरहमी से पीटा गया। नवनीत ने बेटे के सिर पर सरिया से वार किया, जो उसकी नाक पर लगा, जबकि संतोष ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed