फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Council School: One lakh 82 thousand students will get conversion cast

परिषदीय स्कूल: एक लाख 82 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी कन्वर्जन कास्ट

Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Council School: One lakh 82 thousand students will get conversion cast
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री पोषण योजना ( मिड डे मील) के तहत 2021 के मार्च से अगस्त तक के बकाए का भुगतान अब किया जाएगा। फरवरी, 2022 में इसके लिए आदेश जारी किया गया था। लेकिन अब मिड डे मील प्राधिकरण ने धनराशि जारी की है। प्राइमरी (कक्षा एक से पांच) के विद्यार्थियों को 636 रुपये और जूनियर स्कूल (कक्षा छह से आठ) के बच्चों को 901 रुपये दिए जाएंगे। इससे 1865 स्कूलों के 1.82 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

24 मार्च से 31 अगस्त तक के लिए यह धनराशि दी जा रही है। प्राइमरी के बच्चों को 128 दिन और जूनियर के विद्यार्थियों को 121 दिन की धनराशि दी जाएगी। इसमें गर्मी की छुट्टियों का खाद्य सुरक्षा भत्ता भी शामिल है। भत्ते के अलावा राशन भी छात्र-छात्राओं को वितरण किया जा चुका है। प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को 94 दिन का 9.4 किलो राशन (3.2 किलो गेहूं व 4.35 किलो चावल) और जूनियर के विद्यार्थियों को 13.05 किलो (4.35 किलो गेहूं व 8.70 किलो चावल) वितरण किया गया है।
विज्ञापन

धनराशि वितरण होने के बाद अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे और अभिभावकों से संवाद कर खाद्य सुरक्षा भत्ता व राशन वितरण मिलने की पुष्टि करेंगे। भ्रमण रिपोर्ट में अधिकारी इसका जिक्र विशेष तौर पर करेंगे। जिला समन्वयक एमडीएम सोनू कुमार का कहना है कि मिड डे मील योजना के तहत 2021 के मार्च से अगस्त तक के बकाए का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed