{"_id":"613b4baf8ebc3e01e54439d5","slug":"corporation-responsible-for-inspection-in-wards-firozabad-news-agr5070170180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों में निरीक्षण को निकले निगम के जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों में निरीक्षण को निकले निगम के जिम्मेदार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को डेंगू व वायरल से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिये ओडोमॉस क्रीम वितरित की। इस दौरान घरों में रखे कूलर व खुले में रखे बर्तनों के पानी को फिंकवाया गया।
महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा एवं अन्य अफसरों ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 32, दो व 13 में जागरूकता व विशेष सफाई चलाया। इस दौरान महापौर व नगर आयुक्त ने लोगों को मक्खी व मच्छरों से बचाव के लिए ओडोमॉस क्रीम वितरित की। इस दौरान वार्ड की हर गलियों में एंटी लार्वा कैमीकल का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई।
लोगों को घरों में रखे कूलरों की घास साफ करने एवं खुले में रखे बर्तनों का पानी फिकने को जागरूक किया। मोहल्ला सरस्वती नगर में संचालित निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार की हिदायत कार्यदायी संस्था के ठेकदार को दी गई। निरीक्षण व जागरूकता अभियान के दौरान एक्सईन जलकल तारकेश्वर पांडेय, जेडएसओ दलवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद