फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona warriars

कोरोना को हराने की जंग में एक परिवार के तीन लोग

Thu, 21 May 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona warriars
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में एक परिवार ऐसा भी है। जिसके तीन सदस्य कोरोना योद्धा के रूप में अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना मरीजों के संपर्क में आने के कारण डॉक्टर दंपती को क्वारंटीन तक रहना पड़ा था। लेकिन वह अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन

सुहागनगर के मोहल्ला ओझानगर निवासी डॉ. राकेश कुमार ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरैया सोयलपुर में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। क्षेत्र में नोडल की जिम्मेदारी के साथ ही सर्विलांस टीम में ड्यूटी लगी है। गत दिनों गुरैया सोयलपुर में पॉजिटिव मामला संज्ञान में आने के दौरान उन्होंने उपचार किया था। जबकि उनकी पत्नी डॉ. प्रतिभा शर्मा सैफई पीजीआई मेडिकल कॉलेज में कोविड वार्ड की इंचार्ज हैं।
विज्ञापन

लगातार ड्यूटी को अंजाम देने के कारण ही पिछले दिनों डॉक्टर दंपती को 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी रहना पड़ा था। दंपती अपने बच्चों से पिछले दो माह में एक बार भी भेंट नहीं कर सके हैं। उन्होंने बेटा-बेटी को अपने भाई उमेश कुमार ओझा एडवोकेट के पास छोड़ दिया है। वहीं डॉ. राकेश ओझा की भतीजी प्रियंका भी जसवंतनगर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में तैनात हैं। ड्यूटी लगने के बाद वह दो माह से घर नहीं जा सकी हैं। वह सिर्फ मोबाइल से मम्मी-पापा का हालचाल ले पाती हैं। प्रियंका कहती हैं कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed