फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona, viriues, mosk, firozabad

कोरोना वायरस के डर से मास्क की बढ़ी डिमांड, हो रही कालाबाजारी

Thu, 05 Mar 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona, viriues, mosk, firozabad
सुहाग नगरी में कोरोना वायरस से वचाव के लिए सावधानी बरतने के दौरान सरकारी ट्रॉमा सेंटर के सामने दु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आगरा में कोरोना की दस्तक से सुहागनगरी के लोग भी भयभीत हैं। इससे बचने के लिए लोग मास्क इस्तेमाल करने लगे हैं। पिछले तीन दिन में एन-95 मास्क के साथ साधारण मास्क की किल्लत हो गई है। बाजार में मास्क खत्म हो गए हैं। मास्क की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि दुकानदारों ने साधारण मास्क के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पांच से 10 रुपये का साधारण मास्क अब 30 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर के कारण लोगों ने मास्क लगाकर घर से निकल रहे हैं। इस कारण डिमांड बढ़ गई है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि कई व्यापारियों ने मास्क का स्टॉक कर लिया है। अब इनकी कालाबाजारी हो रही है और मुंहमांगी कीमत वसूली जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में भेजे गए मास्क
सुहागनगरी के अलावा अन्य शहरों व राज्यों में मास्क की डिमांड पहले से है। इसलिए लोगों ने खरीदकर मास्क को अपने रिश्तेदारों और मिलने वालों को भेज दिए हैं। यहां तक कि चीन से व्यापार करने वाले सुहगनगरी के लोगों ने भी मास्क चीन में मिलने वालों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेटाइजर की बढ़ी डिमांड
सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचाव के लक्षण बताए जा रहे हैं। इसलिए सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। इसलिए लोग सेनेटाइजर से हाथ साफ कर रहे हैं।
शासन ने तलब की सूचनाएं
शासन ने जनपद के समस्त प्राइवेट अस्पताल और प्रेक्टिशनर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का वितरण फोन नंबर सहित मांगा है। सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस की सूची ड्राइवर के फोन नंबर सहित मांगे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में पलंग की संख्या भी मांगी है।
अस्पताल में भी तैयारी-
मेडिकल कॉलेज और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से निटपने की तैयारी कर रखी है। नर्सिंग स्टाफ और उनके परिजनों के लिए एन-95 मास्क पर्याप्त मात्रा में है। सभी अस्पतालों में मास्क पहुंचा दिए हैं। साथ ही प्रोटेक्शन किट की व्यवस्था भी कर दी गई है।

डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ
शॉर्टेज के कारण मास्क उपलब्ध नहीं
- मास्क की डिमांड अत्यधिक बढ़ी है। जो मास्क 10 रुपये का बिकता था, वो 20 रुपये में थोक के भाव भी नहीं मिल रहा है। आगरा के मेडिकल स्टोर से फोन आ रहे हैं। मगर माल की शॉर्टेज के चलते मास्क उपलबध नहीं हैं।
सचिन शर्मा, सर्जिकल सामान विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed