फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona vaccine

छह स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई गई सांकेतिक कोरोना वैक्सीन

Tue, 05 Jan 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
जिला अस्पताल में कोरोना वेक्सीन का ट्रायल के दौरान डॉ.आर.एस.सुधाकर को वेक्सीन लगाती महिला स्टाफ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होने से पहले मंगलवार को छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। सूची में शामिल चयनित स्वास्थ्यकर्मियों का सांकेतिक वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ एवं नोडल अधिकारी ने भी ड्राई रन वाले स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के ड्राई रन में पहले सांकेतिक वैक्सीन चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर सुधाकर को किया गया। उन्होंने गेट के बाहर बैठे कर्मचारी को अपना आधार कार्ड दिखाया। इसके बाद वैक्सीन कक्ष में पहुंचने के बाद विश्राम कक्ष तक पहुंचे। स्टाफ को ड्राई रन पर बताया कि मरीज की तबियत बिगड़ने पर किस प्रकार से किस दवा का प्रयोग करना है? डा. सुधाकर को ड्राई रन में औपचारिक रूप से तबियत बिगड़ने पर इंजेक्शन भी लगाया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. वरुण शर्मा का भी सांकेतिक वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर एफएच मेडिकल कॉलेज, टूंडला स्वास्थ्य केंद्र, उसायनी स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र और संयुक्त अस्पताल में भी ड्राई रन का आयोजन किया गया। वैक्सीन आने से लेकर मरीज के वैक्सीनेशन और अन्य अभिलेखी प्रक्रिया को पूर्ण करने का पूर्वाभ्यास किया गया। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने उसायनी स्वास्थ्य केंद्र, टूंडला और एफएच मेडिकल कॉलेज में आयोजित ड्राई रन में हिस्सा लिया। बाद में वह खैरगढ़ पहुंची। ड्राई रन में एक केंद्र पर 25-25 मरीजों को वैक्सीनेशन कराने का पूर्वाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रही अव्यवस्थाएं, 11 बजे के बाद पूर्वाभ्यास शुरू
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन देर से शुय हुआ। बुधवार सुबह 10 बजे निर्धारित ड्राई रन 11:15 बजे के बाद शुय हो सका। सुबह 10.30 बजे तक विश्राम कक्ष में पलंग पर गद्दा भी नहीं पड़ा था।
अन्य स्थलों पर पलंग को इधर से उधर भेजा जाता रहा। न स्टीकर लगाए गए कि कौन सा कक्ष विश्राम स्थल है तो कौन सा कक्ष आईडी दिखाने आदि के लिए हैं। एएनएम को एप खोलने में परेशानी आई। वहीं वैक्सीनेशन होने वाले लोगों की सूची भी देर से आई। सीएमएस डॉ. आरके पांडेय का कहना है कि ड्राई रन में व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी की थी। हमने ड्राई रन को बेहतर तरीके से कराया।

सबसे पहले सीएमएस ने लगवाई ट्रायल वैक्सीन
शिकोहाबाद। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए मंगलवार को सीएमएस डॉ. आलोक ने संयुक्त चिकित्सालय में वैक्सीन लगाने के लिए पूर्वाभ्यास किया। कोविड वैक्सीन लगाने के लिए इमरजेंसी में व्यवस्था की गई है। सबसे पहले सीएमएस डॉ. आलोक कुमार और डॉ. विनीत यादव ने कोविड वैक्सीन लगवाने का पूर्वाभ्यास किया। दोपहर बाद सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने भी कोविड वैक्सीन लगाने वाले रूम और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि हमारे पास इमरजेंसी सेवा तैयार है। यदि किसी व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के बाद दिक्कत आती है तो उसे फिजीशियन की देखरेख में तत्काल उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed