{"_id":"6058aaf98ebc3e8ceb0edb69","slug":"corona-infection-corona-vaccination-in-firoazabad-corona-active-case-firozbad-corona-update-corona-guideline-firozabad-news-agr4856993150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरी में कोरोना : 17 मरीज नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरी में कोरोना : 17 मरीज नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मार्च का महीना बीतने के साथ ही कोरोना संक्रमण की स्थिति फिर से सुहागनगरी में बिगड़ने लगी है। बीते 24 घंटे में 17 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसमें विद्यार्थी, गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4014 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस बढ़कर 69 हो गए हैं। लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
महावीर नगर में 61 वर्षीय पुरुष और नक्कारची टोला में 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। गणेश नगर निवासी एक उद्यमी का पुत्र भी कोरोना का शिकार हुआ है। बीते एक सप्ताह से पूर्व भरतपुर से आया था, उसके बाद बुखार आने पर जांच कराई गई। कुआं वाली गली जैन नगर में ग्वालियर से आई एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। जलसेर रोड पर एक रेस्टोरेंट संचालक और मोबाइल विक्रेता की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। नगला करन सिंह निवासी 50 वर्षीय पुरुष, ब्रजबुहार कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रामगढ़ निवासी 22 वर्षीय चूड़ी मजदूर, लालपुर निवासी पांच वर्षीय बालिका, सुभाष तिराहे निकट निवासी 24 वर्षीय युवक को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं, परीक्षा देकर आ रहे बस स्टैंड के निकट निवासी विद्यार्थी ने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट संक्रमित पाई गई। हनुमानगंज निवासी 35 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना का शिकार हुई है। बोहरान गली निवासी 79 वर्षीय महिला, लेबर कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
शवयात्रा में शामिल व्यक्ति हुआ संक्रमित
बीते शुक्रवार को शीशग्रान निवासी एक वृद्घ महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वृद्घा का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वृद्घा को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। वृद्घा की शवयात्रा में शामिल हुए शीशग्रान निवासी एक पुरुष ने जांच कराई तो रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुुष्टि हुई।
4407 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में टीकाकरण के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। सोमवार को 67 स्थानों पर कोरोना का टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इसमें 4407 लोगों ने टीकाकरण कराया। 60 साल से अधिक उम्र के 2428 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 1795 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।