{"_id":"60a947188ebc3e29c02633c3","slug":"corona-infected-patient-reduced-demand-for-other-devices-including-remediver-injection-decreased-firozabad-news-agr492783773","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीज घटे, रेमडेसिवर इंजेक्शन सहित अन्य उपकरणों की घटी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मरीज घटे, रेमडेसिवर इंजेक्शन सहित अन्य उपकरणों की घटी मांग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण ने बहुत तेजी से अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी, लेकिन अब सुहागनगरी में मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। रेमडेसिवर इंजेक्शन के जहां सांसद, विधायकों की सिफारिशें लगानी पड़ रहीं थी। हालात ये हो गए थे कि कालाबाजारी में 50 हजार रुपये तक बिकने वाला रेमडेसिवर इंजेक्शन की भी मांग घट गई है। जिला क्षय रोग विभाग से कुल छह इंजेक्शन आठ दिन पूर्व ही मरीजों के लिए दिए गए थे। तब से अभी तक रेमडेसिवर इंजेक्शन की पूछने तक नहीं आया।
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन का प्रयोग किया जा रहा था। इस इंजेक्शन के लिए तीमारदारों को दिल्ली तक के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। उसके बावजूद भी यह इंजेक्शन 35 से 50 हजार रुपये में आसानी से नहीं मिल पा रहा था। जिला क्षय रोग विभाग से मरीज की कोरोना रिपोर्ट दिखाकर और डॉक्टर के पर्चे को देखकर यह इंजेक्शन 1800 रुपये के मूल्य पर प्राइवेट अस्पतालों से मिल रहा था। करीब छह सौ इंजेक्शन मंगवाए गए। मगर अब इन इंजेक्शन को पूछने कोई नहीं आ रहा है। छह सौ में से सिर्फ छह इंजेक्शन ही मरीजों के लिए लोग ले गए हैं। जबकि इनकी एक्सपायरी सितंबर माह में हैं। आठ दिन एक भी इंजेक्शन लेने नहीं आया है।
प्रभारी क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि रेमडेसिवर इंजेक्शन सिर्फ छह ही गए हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। इंजेक्शन की मांग मरीज कम होने से घट गई है।
विज्ञापन
ऑक्सीमीटर के रेट भी सस्ते
फिरोजाबाद। ऑक्सीमीटर के रेट भी सस्ते हो गए है। मार्च और अप्रैल माह में ऑक्सीमीटर बाजार से पूरी तरह गायब हो गया था। जहां मिल रहा था, उसके दाम 1500 से दो हजार रुपये थे। अब ऑक्सीमीटर बाजार में आसानी से उपलब्ध हो रहा है। मरीज घटने से इसकी डिमांड घटी है। यह ऑक्सीमीटर अब 800 रुपये में आसानी से मिल रहा है।
ऑक्सीजन भी पर्याप्त उपलब्ध
फिरोजाबाद। ऑक्सीजन भी सुहागनगरी में पर्याप्त उपलब्ध है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेट प्लांट लग गए हैं। इधर, मरीज घटने से खपत भी आधी से कम हो गई है। यह ऑक्सीजन सिलिंडर 20 हजार रुपये तक में बिका था।