{"_id":"5f53d6b58ebc3e3a211d4761","slug":"corona-firozabad-news-agr4579945139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद, विकास भवन का कर्मचारी और अध्यापक मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सभासद, विकास भवन का कर्मचारी और अध्यापक मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को 60 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में विकास भवन में कार्यरत कर्मचारी, पूर्व सभासद और अध्यापक भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1786 तक पहुंच गया है।
सुहाग नगर में शनिवार को भाई बहिन संक्रमित मिले। हुंडावाला बाग में 25 वर्षीय युवक, आनंद नगर में दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई। टूंडला के बेकरसखा में 70 वर्ष की वृद्धा, एटा रोड शिकोहाबाद में 25 वर्ष की महिला, एफएच मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी, एकता नगर में एक, जैन नगर में एक, झलकारी नगर में एक युवक एवं एक युवती कोरोना संक्रमित मिले।
जज कंपाउंड निवासी युवती, सैलई निवासी युवक, कैलाश नगर निवासी 18 वर्षीय युवक, कन्हैया नगर शिवाजी पार्क में पांच और वाटर टैंक के पास तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। करबला में दो लोग, खेरिया में एक महिला, नगला भाऊ में चार लोग, जसराना के नगला पर्दमन में एक, नगला शिव सिंह में दो लोग, नौशेरा में एक, ओडमपुर में दो लोग, प्रोफेसर कालोनी शिकोहाबाद में एक संक्रमित मिला। राष्ट्रीय स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो, सौरामगढ़ी में एक, एसएसपी आवास में दो, विकास भवन में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक अपार्टमेंट निवासी पूर्व सभासद भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
डूडा विभाग तीन दिन के लिए बंद
फिरोजाबाद। डूडा विभाग में कार्यरत कर्मचारी में भी शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। जानकारी के बाद डूडा विभाग को सीडीओ के निर्देश पर सोमवार तक बंद कर दिया गया। विकास भवन के तृतीय तल पर स्थित डूडा विभाग को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा अन्य कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।