{"_id":"5f2eefbd8ebc3e41114e1896","slug":"corona-firozabad-news-agr4540962193","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मां ने जुड़वा दो बेटियों को दिया जन्म, कोविड में गूंज रही किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मां ने जुड़वा दो बेटियों को दिया जन्म, कोविड में गूंज रही किलकारी
Sun, 09 Aug 2020 09:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित मां ने शनिवार को जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मां के साथ दोनों नवजात बेटियां भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराई गई है।
कच्चा टूंडला निवासी गर्भवती महिला का इलाज टूंडला सरकारी अस्पताल में चल रहा था। टूंडला में ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सक के नहीं आने के कारण महिला को विगत दिनों परिजनों ने पुराना डाकखाना चौराहा के निकट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्रसव से पूर्व विगत पांच अगस्त को गर्भवती महिला और उसके पति की कोरोना की जांच कराई गई लेकिन रिपोर्ट नहीं आई।
शुक्रवार को महिला ने निजी अस्पताल में ही जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। शनिवार सुबह महिला और उसके पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद आनन-फानन में महिला और उसके पति को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों बेटियों को भी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कोरोना के 23 नए केस और मिले
फिरोजाबाद जिले में शनिवार को कोरोना के 23 नए केस मिले। शनिवार को मिले संक्रमितों में चिकित्सक, दो पुलिसकर्मी और गर्भवती महिला भी शामिल हैं। जिले में मिले नये केसों में टूंडला, शिकोहाबाद और सिरसागंज के लोग भी शामिल हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 884 हो गई है।
जिले में शनिवार को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के कंट्रोल रूम में तैनात चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं थाना जीआरपी टूंडला के दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी एक अन्य पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला था। टूंडला के लाइनपार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। वहीं कच्चा टूंडला के माता वाली गली निवासी दंपती भी संक्रमित मिला। अभी हाल ही में महिला का प्रसव एक अस्पताल में हुआ था। जांच कराने पर दंपती की रिपेार्ट पॉजिटिव आई। टूंडला के गांव देवखेड़ा में भी एक दंपती पॉजिटव मिला है। महिला अस्पताल में टीकाकरण कराने के लिए आई थी। यहां दंपती ने कोरोना की जांच तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के महादेव नगर में 14 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला। सुहागनगर सेक्टर दो में 43 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। विभव नगर में एक युवक पॉजिटिव मिला है। जलेसर रोड रामकृष्ण नगर में 45 वर्षीय युवक, गांव किरावली में एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला। शिकोहाबाद के मोहल्ला मीरा कटरा के एक सराफा व्यवसायी, शंभू नगर की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरेेना पॉजिटिव आई है। राठौर नगर में 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। नगला किला गांव में एक गर्भवती भी पॉजिटिव मिली। प्रसव से पूर्व महिला ने कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।
659 लोग हुए कोरोना मुक्त
फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि तेजी से मरीज ठीक होकर भी घर लौट रहे हैं। अब तक जिले में 659 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर पर लौट चुके हैं।
सिरसागंज में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
सिरसागंज। सिरसागंज के मैन रोड निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की कोरोना की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। प्रभारी चिकित्सक डॉ. कपिल यादव ने बताया कि नगर के मैन रोड निवासी परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है।