फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कोरोना की जांच कराने पहुंचे सिपाही का नहीं लिया गया सैंपल

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर हंगामा करता पुलिसकर्मी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जुकाम-बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचा शिकोहाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल चकरघिन्नी बन गया। कई घंटे बाद भी जांच नहीं की गई। इससे आहत सिपाही ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सिपाही को उपचार के लिए भर्ती कराया। शिकोहाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल नेत्रपाल को विगत तीन चार दिन से सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस के लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर मंगलवार को उसने खुद की रवानगी जिला अस्पताल के लिए कराई। मंगलवार सुबह आठ बजे जिला अस्पताल प्रांगण पहुंचा।
विज्ञापन

उसने कोरोना की जांच कराने की बात कही तो काफी प्रयास के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की और दवा लेकर घर जाने को कह दिया। सिपाही ने कहा कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने की बात कही तो उसे ट्रॉमा सेंटर पर तैनात डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. अशोक का नंबर देकर लौटाया जा रहा था। वार्ड नंबर एक में पहुंचने पर भी सिपाही से डॉ. प्रताप से बात करने को कहा गया। आरोप है कि सिपाही ने डॉ. प्रताप से बात की तो उन्होंने टकरा दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक कोरोना की जांच का सैंपल नहीं लिए जाने से सिपाही परेशान हो गया। इस पर उसने हंगामका करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीएमएस और थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह जिलाअस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने सिपाही को समझाकर उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed