{"_id":"5ea035508ebc3e90633c3ced","slug":"corona-firozabad-news-agr438839579","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जोन के एडीजी एवं आईजी ने की हॉट स्पॉट एरिया के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जोन के एडीजी एवं आईजी ने की हॉट स्पॉट एरिया के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
विज्ञापन
एडीजी आगरा अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश ने बुधवार को जिले का दौरा किया।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर बुधवार को आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद और आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने जिले के अफसरों के साथ हॉटस्पॉट की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया। इस दौरान लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन करने के निर्देश दिए गए। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह के साथ शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने रसूलपुर थाना क्षेत्र में बने हॉटस्पॉट एरिया का जायजा लिया।
लोगों से लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन करने का आह्वान किया। सुभाष तिराहे पर आते-जाते लोगों से पूछताछ की। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने साफ कहा कि दवा लेने एवं बैंक जाने वालों के वाहनों को सुभाष तिराहे पर रुकवाएं। किसी कीमत पर वाहनों को अंदर नहीं जाने दे। गंभीर रूप से बीमार लोगों को नहीं रोका जाए। इधर, बुधवार दोपहर आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद और आईजी ए. सतीश गणेश ने पुलिस अफसरों के साथ एसपी सिटी कार्यालय में पहुंचे। एडीजी जोन ने स्पष्ट रूप से कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। बिना वजह घूमने वालों के खिनाफ सख्ती से पेश आएं। उन्होंने अभी तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी की।
फिरोजाबाद। आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद ने लॉकडाउन का पालन कराने के साथ ही पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों से खुद भी सावधानी बरतने का आह्वान किया। उन्होंने आगरा के साथ मुरादाबाद में गिरफ्तारी के दौरान मिले संक्रमितों का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों एवं आरोपियों को पकड़ने के दौरान सावधानी बरतें।