फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona death,chinese virus,corona second wave,covid19 pandemic,covid19 virus,deah graph of corona

जानलेवा साबित हो रही कोरोना की दूसरी लहर, अप्रैल से अभी तक 25 से ज्यादा संक्रमितों ने तोड़ा दम

Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona death,chinese virus,corona second wave,covid19 pandemic,covid19 virus,deah graph of corona
फिरोजाबाद। कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। अप्रैल से लेकर पांच मई तक जिले में 25 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विगत दस दिन पूरे कोरोना काल के अभी तक सबसे खतरनाक साबित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 10 दिन में 16 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

विगत वर्ष कोरोना करीब नौ महीने तक हावी रहा। उस समय जिले में कुल 68 मौतें हुईं। इनमें अधिकांश बुजुर्ग अथवा किसी अन्य बीमारी से ग्रसित थे। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा है। इसमें अधिकांश युवा दम तोड़ रहे हैं। इन युवाओं में बीमारी का कोई लक्षण भी नहीं था।
विज्ञापन

अप्रैल में मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इस समय बिल्कुल लापरवाही न बरतें। लोग अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें। -डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस भी घट रहा
फिरोजाबाद। कोरोना कर्फ्यू में लोगों के बाहर कम निकलने का भी असर है कि जनपद में एक्टिव केस विगत पांच दिन से घटने लगे हैं। कुछ दिन पहले एक्टिव केस 1200 थे जो अब घटकर हजार रह गए हैं।
कोरोना के आंकड़े
दिनांक मृतक संक्रमित मरीज
पांच मई 2 70
चार मई 0 130
तीन मई 3 87
दो मई 2 102
एक मई 1 191
30 अप्रैल 3 120
29 अप्रैल 1 116
28 अप्रैल 1 214
27 अप्रैल 0 225
26 अप्रैल 3 94
-------------------------------------
10 दिन 16 मृतक 1349 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed