फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona cases firozabad,corona active case firozbada,corona active case firozbad,covid infection firozabad,corona infection firozabad,corona infection tundla

सुहाग नगरी में कोरोना वायरस : 24 घंटे में मिले 21 नए संक्रमित, प्रशासन अलर्ट

Sat, 20 Mar 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
corona cases firozabad,corona active case firozbada,corona active case firozbad,covid infection firozabad,corona infection firozabad,corona infection tundla
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना का असर फिर से बढ़ गया है। 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो तीन माह में सर्वाधिक हैं। अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3989 पहुंच गया है। जबकि एक्टिव केस 46 हो गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय इंटर कॉलेज के निकट शिक्षक और उनकी पत्नी की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है। दबरई स्थित जज कंपाउंड में न्यायिक अधिकारी की 12 वर्षीय पुत्री सहित तीन और परिवारीजन की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सैलई निवासी 24 वर्षीय युवक, जाटवपुरी निवासी 16 वर्षीय किशोर, लेबर कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, हाजीपुरा गली नंबर एक निवासी 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय महिला, भीमनगर गली नंबर 2 निवासी 35 वर्षीय पुरुष, जाटवपुरी निवासी 21 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। कोटला मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय महिला, इमामबाड़ा निवासी एक अधिवक्ता भी कोरोना का शिकार हुए हैं। पुरानी मंडी निवासी 70 वर्षीय महिला, मथुरा नगर निवासी 43 वर्षीय युवक, शीशग्रान निवासी 65 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। जलेसर रोड पर भी 32 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed